News/Notices

  • Yuva Bharat Phila Quiz

    Yuva Bharat Phila Quiz
    (हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी)

    विषय: “युवा भारत फिला क्विज़” (Yuva Bharat Phila Quiz) – राष्ट्रीय डाक टिकट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आमंत्रण।
    डाक विभाग द्वारा स्वतंत्रता के पश्चात जारी किए गए स्मारक डाक टिकटों (Commemorative Postage Stamps) पर आधारित युवा भारत फिला क्विज़ – 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह चार स्तरीय राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य डाक टिकटों के माध्यम से युवाओं में हमारे राष्ट्र के विकास एवं विरासत (विकास और विरासत) के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    वाराणसी प्रधान डाकघर की ओर से मैं आपके प्रतिष्ठित संस्थान के विद्यार्थियों को इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने हेतु सादर आमंत्रित करता हूँ।
    यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर से प्रारंभ होकर सर्किल, जोनल एवं राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाएगी। यह विद्यार्थियों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।
    प्रतियोगिता से संबंधित प्रमुख विवरण
    1. पात्रता (Eligibility):
    दिनांक 01.11.2026 को युवाओं की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    2. टीम का गठन (Team Composition):
    प्रतियोगिता में टीम के रूप में भाग लेना होगा। प्रत्येक टीम में दो (02) सदस्य होंगे।
    3. प्रथम चरण – प्रारंभिक लिखित परीक्षा एवं क्षेत्रीय प्रश्नोत्तरी (Stage I):
    इसका आयोजन दिनांक 23.11.2026 को निर्धारित है।
    प्रारंभिक परीक्षा में 40 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा परीक्षा के लिए 25 मिनट का समय निर्धारित है। इसमें से शीर्ष चार टीमें क्षेत्रीय स्तर की लाइव क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित होंगी।
    4. आगामी चरण (Subsequent Stages):
    ● सर्किल स्तर – 03.12.2026
    ● जोनल स्तर – 11.12.2026
    ● राष्ट्रीय स्तर का फाइनल – 22.12.2026, नई दिल्ली।
    5. पंजीकरण संबंधी आवश्यकताएँ (Registration Requirements):
    प्रत्येक टीम को संलग्न पंजीकरण फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
    ● आयु प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
    ● वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र।
    ● दोनों सदस्यों की संयुक्त पात्रता घोषणा।
    निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त अपूर्ण पंजीकरण पर विचार नहीं किया जा सकता है।

    इच्छुक छात्र छात्राएं उक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बी.एड. विभाग सहायक आचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद से (9452839424) संपर्क करें ।

  • चम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं (संस्थागत एवं बैक-श्रेणी सुधार) हेतु आवश्यक सूचना

    सूचना : पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं (संस्थागत एवं बैक-श्रेणी सुधार) हेतु आवश्यक सूचना : दिनाँक 21-11-2026 से https://mgkvpvonline.org से अपना फॉर्म नम्बर भरकर प्रवेश पत्र निकाल लें| (संलग्न सूचना का अवलोकन करें)

    आज्ञा से प्राचार्य

  • छात्रवृत्ति विभाग से संबंधित आवश्यक सूचना

    सूचना : छात्रवृत्ति विभाग से संबंधित आवश्यक सूचना देखने हेतु संलग्न सूचना का अवलोकन करें |

    आज्ञा से प्राचार्य

  • तृतीय श्रेणी (नियमित) के विभिन्न पदों पर आवेदन किए जाने हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप

    तृतीय श्रेणी (नियमित) के विभिन्न पदों (नैतिक्य लिपिक/ कनिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय सहायक एवं आशुलिपिक) पर आवेदन किए जाने हेतु आवेदन पत्र डाउनलोड करें | (दिनाँक 19-11-2026 को पुनः अपलोड)

    प्रबंधक/प्राचार्य
    हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी

  • तृतीय श्रेणी (नियमित) के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन की प्रति (19-11-2026 वेबसाइट पर अपलोड)

    सूचना : तृतीय श्रेणी (नियमित) के विभिन्न पदों (नैतिक्य लिपिक/ कनिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालय सहायक एवं आशुलिपिक) पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन की प्रति (19-11-2026 वेबसाइट पर अपलोड) डाउनलोड करें |

    प्रबंधक/प्राचार्य
    हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी

  • स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर एवं स्नातक पंचम सेमेस्टर तथा विधि पंचम की समय-सारिणी विश्वविद्यालय द्वारा जारी करने के सम्बन्ध में

    आवश्यक सूचना : हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि परीक्षा नियंत्रक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर (PG IIIrd Sem.) एवं स्नातक पंचम सेमेस्टर (UG Vth Sem.) तथा विधि पंचम सेमेस्टर (LL.B Vth Sem.) की समय-सारिणी विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गयी है | समस्त संबंधित छात्र-छात्राएँ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर examination tab से समय-सारिणी डाउनलोड कर लें| उक्त सेमेस्टर के अलावा भी अन्य समस्त सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राएँ विश्वविद्यालय से संबंधित आवश्यक जानकारी हेतु प्रतिदिन एक बार जरूर विश्वविद्यालय के वेबसाइट का अवलोकन करें| समय-सारिणी में संशोधन की संभावना बनी रहती है |

    प्रो0 (रजनीश कुँवर)
    प्राचार्य

  • जिला प्रशासन के आदेशानुसार दिनाँक 16-11-2026 को महाविद्यालय बन्द रहेगा।

    आवश्यक सूचना : महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिला प्रशासन वाराणसी के आदेशानुसार कल दिनाँक 16-11-2026 को सार्वजनिक अवकाश के क्रम में एवं छठ पूजा में स्थानीय भीड़ को देखते हुए दिनाँक 16-11-2026 को महाविद्यालय बन्द रहेगा।

    प्रो. (रजनीश कुँवर)
    प्राचार्य

  • दिनाँक 14-11-2026 (दिन शनिवार) को छठपूजा (स्थानीय) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय बन्द रहेगा।

    आवश्यक सूचना : महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 14-11-2026 (दिन शनिवार) को छठपूजा (स्थानीय) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय बन्द रहेगा।

    प्रो. (रजनीश कुँवर)
    प्राचार्य

  • छात्रवृति फॉर्म में आय प्रमाण-पत्र लगाये जाने के सम्बन्ध में

    आवश्यक सूचना : हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत बी0ए0/बी0एस-सी0/बी0 कॉम0/एम0ए0/एम0एस-सी0/एम0कॉम0/एलएल0बी0/बी0एड को सूचित किया जाता है की दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति (नवीन) के छात्र अपनी छात्रवृत्ति फॉर्म में पिता का आय प्रमाण-पत्र लगायेंगे अगर पिता का आय पत्र के स्थान पर अपनी माँ का आय प्रमाण पत्र लगा रहें हैं, तो वे अपने छात्रवृत्ति आवेदन के साथ एक हलफ़नामा में पिता की आय किस कारणवश नहीं लगा पाये हैं का विवरण लिखकर महाविद्यालय में जमा करेंगे |

    आज्ञा से प्राचार्य
    हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी

  • छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का आवेदन फॉर्म दिनांक 15-09-2026 से 13-11-2026 तक जमा होने के सम्बन्ध में

    आवश्यक सूचना : छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का आवेदन फॉर्म दिनांक 15-09-2026 से 13-11-2026 तक जमा होने के सम्बन्ध में संलग्न सूचना का अवलोकन करें |

    आज्ञा से प्राचार्य
    हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी

  • निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन (मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में)

    आवश्यक सूचना

    विषय: निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

    सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में दिनांक 17 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से महाविद्यालय के कमेटी हाल में एक निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
    प्रतियोगिता के विषय:
    1.शुद्ध मतदाता सूची का महत्व
    (Importance of pure electoral roll)
    2.मतदान का महत्व
    (Importance of voting)

    प्रतियोगिता का स्वरूप:
    निबंध लेखन(800 से 1200 शब्द)
    क्विज
    सभी इच्छुक छात्र/छात्राएँ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उपस्थित रहें।
    अधिक जानकारी हेतु ELC CLUB से संपर्क करें।

    आज्ञा से,

    ELC CLUB
    डॉ शिवानंद यादव
    डॉ रामाशीष
    डॉ उमेश कुमार राय

Harish Chandra Post Graduate College - Government Aided College in Varanasi

Harish Chandra Postgraduate College, Varanasi is a Government aided college and is one of the premier seat of learning of Eastern U.P. under the auspices of Harish Chandra Vidyalaya Samiti (a non profitable charitable institution registered under Indian Society Act 1860.)

Bharatendu Harishchandra, the profounder of the modern Hindi Language founded this institution with five students of the locality in 1866. By 1910, the institution had started High School Classes. The Intermediate Classes started in year 1939.

The Undergraduate Classes in Arts and Commerce began on Oct 4, 1951. At first, the college was affiliated to Banaras Hindu University. The recognition of the Law Classes was made possible in the year 1958.

Having crossed different stages of development, the college now runs five full-fledged faculties of Arts, Commerce, Science, Education and Law, where studies of different subjects at Undergraduate and Postgraduate levels are being carried out. The institution is now emerging as a centre for Research Work in different subjects in the faculties of Arts, Science and Commerce.